Search

 
 
 

Patna News: पटना की मुख्य सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, प्रीपेड ऑटो के लिए बनेगा फ्री जोन

राजधानी पटना की ट्रैफिक में बदलाव होने वाला है. शहर की मुख्य सड़कों से ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी. वहीं रिजर्व और प्रीपेट ऑटो के लिए फ्री जोन बनेगा. यह फैसला पटना प्रमंडल आयुक्त की बैठक में लिया गया है.
 

Patna: राजधानी पटना की ट्रैफिक में बदलाव होने वाला है. शहर की मुख्य सड़कों से ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी. वहीं रिजर्व और प्रीपेट ऑटो के लिए फ्री जोन बनेगा. यह फैसला पटना प्रमंडल आयुक्त की बैठक में लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

पटना की मुख्य सड़कें गांधी मैदान, बेली रोड, फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड, बाकरगंज, पुरानी बाइपास, अटल पथ, जेपी गंगा पथ और अनिसाबाद से फुलवारीशरीफ पर ई-रिक्शा नहीं चलेगें. ये फैसला सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है. 

 

ई-रिक्शा और ऑटो के परिचालन के लिए एरिया को तीन जोन में बांटा जाएगा. हर एक जोन के निर्धारित रूट के अनुरूप क्षमता के आधार थ्री व्हीलर वाहनों का परमिट जारी होगा. प्रीपेड और रिजर्व ऑटो के परिचालन के लिए फ्री जोन रहेगा. इसे लेकर पटना प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवड़े ने पटना शहरी इलाके में ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित और संचालित करने के साथ परमिट से संबंधित बैठक हुई थी. 

 

परिवहन विभाग के सचिव ने कहा कि शहरों में चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा का डिटेल डेटाबेस बनाया जाएगा. इसके बाद ऑटो और ई-रिक्शा को शहरी इलाके में परमिट निर्गत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही