Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar : अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगी शहरी क्षेत्रों की तस्वीर, केंद्र से मिलेगी 2900 करोड़ की सहायता

Patna : सम्राट रकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. राज्य सरकार ने अर्बन चैलेंज फंड मिशन में भागीदारी को मंजूरी दे दी है. इस मिशन के तहत बिहार को केंद्र सरकार से 2,900 करोड़ की सहायता मिलेगी. केंद्र सरकार ने देशभर के लिए इस योजना के तहत 1 लाख करोड़ का प्रावधान किया है.

इसे भी पढ़ें...


राज्य सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और संबंधित नगर निकायों के साथ समझौता करेगी. मिशन का उद्देश्य शहरों में आर्थिक रूप से टिकाऊ और आय सृजित करने वाली परियोजनाओं को बढ़ावा देना है, जिससे नगर निकायों की आय बढ़े और शहरी अर्थव्यवस्था मजबूत हो.


परियोजनाओं की वित्तीय व्यवस्था के अनुसार कुल लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार, 25 प्रतिशत राज्य सरकार को मिलेगा. जबकि  50 प्रतिशत राशि नगर निकाय ऋण, बांड या अन्य वित्तीय साधनों के माध्यम से जुटाएंगे.

 

नगर निकायों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) को नामित किया गया है. चयनित परियोजनाओं के लिए HUDCO आवश्यक ऋण उपलब्ध कराएगा.

 

इस योजना के माध्यम से शहरों में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही