Search

 
 
 

मोकामा : पुलिस से दुर्व्यवहार व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह गिरफ्तार

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित नौरंगा जलालपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व मुखिया और हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी पचमहला थाना कांड संख्या 27/26 से जुड़े मामले में हुई है.
 

Lagatar Desk :    बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित नौरंगा जलालपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व मुखिया और हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी पचमहला थाना कांड संख्या 27/26 से जुड़े मामले में हुई है.  

 

जानकारी के अनुसार, 23 मार्च को पुलिस ने अवैध बालू खनन की सूचना पर गंगा किनारे छापेमारी की थी. टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि जेसीबी और कई ट्रैक्टरों से अवैध तरीके से बालू निकाला जा रहा. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी के पास से देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक मोबाइल बरामद किया था. 

 

आरोप है कि इस दौरान प्रमोद सिंह, विपुल, सौरभ और 15-20 अन्य लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की. इतना ही नहीं प्रमोद सिंह पुलिस द्वारा जब्त की गई एक मोटरसाइकिल को छुड़ाकर भाग गया था. 

 

 

गौरतलब है कि हाल ही में पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में भी प्रमोद सिंह, उनके बेटे सोनू, मोनू और सौरभ सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. हालांकि, उस मामले में अदालत ने प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है. इसी वजह से पुलिस ने उन्हें पुराने मामले में गिरफ्तार किया.

 

बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस की टीम फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी सोनू सिंह और सौरभ सिंह को पकड़ने के लिए उनके घर पहुंची थी. लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले. इसके बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने के पुराने मामले में प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पचमहला थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रमोद सिंह को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर बाढ़ जेल भेज दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही