Search

 
 
 

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर हुए सड़क हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया शोक

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लारी-बरलौंग के पास देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की.
 

Ramgarh :   रामगढ़-बोकारो मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लारी-बरलौंग के पास देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की.

 

 

गौरतलब है कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास गुरुवार देर रात एक ट्रक और सवारी वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन में सवार ताशा पार्टी के सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.

 

इसी दौरान सीसीएल की तोपा कोलियरी से वैध कोयला लेकर धनबाद जा रहे एक ट्रक से उनकी वाहन की टक्कर हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जांच के बाद डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही