Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : ट्रक और सवारी वाहन में भीषण टक्कर, सात की मौत

जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां रजरप्पा थाना क्षेत्र में एक ट्रक और सवारी वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां रजरप्पा थाना क्षेत्र में एक ट्रक और सवारी वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ताशा पार्टी के सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सवारी वाहन से जा रहे थे. इसी दौरान सीसीएल की तोपा कोलियरी से वैध कोयला लेकर धनबाद की ओर जा रहा एक ट्रक सामने से आ गया और दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई.

 

हादसे की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सात लोगों को मृत घोषित कर दिया.ल फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है. दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही