Search

 
 
 

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री की कार्रवाई, PMCH के प्रिंसिपल को हटाया

पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल को उनके पद से हटा दिया गया है. ये कार्रवाई बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशिकांत कुमार के PMCH दौरे के बाद हुई है. इस दौरान प्रिंसिपल डॉ नरेन्द्र प्रताप सिंह बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित थे. डॉ. गीता सिन्हा को पीएमसीएच का नया प्राचार्य बनाया गया है.
 

Patna: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल को उनके पद से हटा दिया गया है. ये कार्रवाई बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशिकांत कुमार के PMCH दौरे के बाद हुई है. इस दौरान प्रिंसिपल डॉ नरेन्द्र प्रताप सिंह बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित थे. डॉ. गीता सिन्हा को पीएमसीएच का नया प्राचार्य बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें:

23 जून को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार निरीक्षण को पीएमसीएच गए थे. इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य नरेन्द्र प्रताप सिंह ड्यूटी से नदारद मिले. मंत्री ने जब उनके पर्सनल नंबर पर फोन किया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद मंत्री ने वहां मौजूद कर्मियों से जानकारी ली. उनके बारे में मंत्री को बताया गया कि प्रिंसिपल ने न तो छुट्टी ली है और न ही किसी को अपनी जगह प्रभार दिया है.

 

पद से हटाये जाने की कार्रवाई को नरेन्द्र प्रताप सिंह ने गलत बताया, उन्होंने कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिस वजह से अस्पताल नहीं आ रहे थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही