Search

 
 
 

पल्स पोलियो अभियान: पहले दिन रांची में 89.22% बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

जिले में 28 से 30 जून 2026 तक चल रहे पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने 89.22 प्रतिशत कवरेज हासिल किया है. जिला आरसीएच अधिकारी और सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस-सह-सीएमओ) द्वारा जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 5,05,524 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले पहले दिन 4,51,019 बच्चों को दवा पिलाई गई.
 

Ranchi: जिले में 28 से 30 जून 2026 तक चल रहे पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने 89.22 प्रतिशत कवरेज हासिल किया है. जिला आरसीएच अधिकारी और सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस-सह-सीएमओ) द्वारा जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 5,05,524 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले पहले दिन 4,51,019 बच्चों को दवा पिलाई गई.

इसे भी पढ़ें: 

रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में अभियान का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. रांची शहरी क्षेत्र में 2,07,381 बच्चों के लक्ष्य के मुकाबले 1,98,668 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जिससे 95.80 प्रतिशत कवरेज दर्ज हुआ. वहीं, जिले के 14 ग्रामीण प्रखंडों में कुल 2,98,143 बच्चों का लक्ष्य था, जिनमें से 2,52,351 बच्चों को दवा पिलाई गई और ग्रामीण क्षेत्रों का औसत कवरेज 84.64 प्रतिशत रहा.

 

ग्रामीण प्रखंडों में ओरमांझी ने 92.87 प्रतिशत और बुंडू ने 91.01 प्रतिशत कवरेज के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. इसके विपरीत रातू प्रखंड में सबसे कम 71.75 प्रतिशत तथा कांके में 80.67 प्रतिशत कवरेज दर्ज किया गया. स्वास्थ्य विभाग ने शेष बच्चों तक पहुंचने के लिए आगामी दो दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान जारी रखने की बात कही है, ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे.

 

वहीं जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेंन ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया. सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि बारिश के बावजूद हॉल खचाखच भरा था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही