Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराने वाला अभियान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा : डीजी सीआरपीएफ

Ranchi : दो दिन के झारखंड के दौरे पर आये सीआरपीएफ के डीजी एसएल थाउसेन शनिवार को हजारीबाग जिले के बरही स्थित सीआरपीएफ 203 कोबरा बटालियन के मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने चतरा जिले के लावालौंग में हुई मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराने वाले अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया. अपने संबोधन में कहा कि पांच इनामी नक्सलियों को एक साथ मुठभेड़ में मार गिराने वाला अभियान झारखंड में चल रहे नक्सल विराधी अभियानों के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/123.jpeg"

alt="" width="1392" height="928" />

यह देश सेवा की अप्रतिम मिसाल

सीआरपीएफ के डीजी ने कहा कि अभियान के दौरान जवानों ने जिस साहस एवं समर्पण से अपनी जान की परवाह किये बिना नक्सलियों का डट कर सामना किया, यह देश सेवा की अप्रतिम मिसाल है. डीजी ने अभियान में शामिल अधिकारियों व कार्मिकों की हौसला अफजाई करते हुए कुल 34 अधिकारियों व कार्मिकों को डीजी डिस्क और प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया. मौके पर सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार, सीआरपीएफ आईजी राजीव कुमार, आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी नरेंद्र सिंह और चतरा एसपी राकेश रंजन समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित थे.

रांची में डीजीपी से वर्तमान नक्सल परिदृश्य पर चर्चा की

कार्यक्रम के बाद सीआरपीएफ के डीजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रांची में डीजीपी अजय कुमार सिंह से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की रूपरेखा तथा वर्तमान नक्सल परिदृश्य पर चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें – शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-jawan-rapes-7-year-old-girl-sent-to-jail/">शर्मनाक

: 7 साल की बच्ची के साथ जवान ने किया रेप, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही