Search

 
 
 

रांची नगर निगम की “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत 7 वार्डों में लगे शिविर

Ranchi: सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आज रांची नगर निगम ने 7 वार्डों में शिविर लगाए, जहां लोगों की समस्या और आवेदन मौके पर ही निपटाए गए.
 

Ranchi: सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आज रांची नगर निगम ने 7 वार्डों में शिविर लगाए, जहां लोगों की समस्या और आवेदन मौके पर ही निपटाए गए.

 

आज इन जगहों पर शिविर लगे

 

वार्ड 03 – मोरहाबादी एमटीएस

वार्ड 04 – मंडा टांड मोरहाबादी

वार्ड 05 – बुटी मोड़ सामुदायिक भवन

वार्ड 06 – बांधगाड़ी सामुदायिक भवन 

वार्ड 07 – सामुदायिक भवन, गाड़ी गांव पाहन टोली

वार्ड 08 – बिरसा मुंडा समाधि स्थल

वार्ड 09 – एम टाइप पार्क

 

अधिकारियों का निरीक्षण


प्रशासक सुशांत गौरव ने वार्ड 08 और वार्ड 06 के शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सेवाएं समय पर और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचे. उन्होंने शिविर में आए लोगों से बात भी की और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने का आदेश दिया. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचें और योजनाओं का लाभ लें.


शिविरों में लोगों को एक ही स्थान पर ही सरकारी योजनाओं की जानकारी, शिकायत निवारण और जरूरी सेवाएं उसी दिन ही उपलब्ध कराई गईं. लोग अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर सरल और पारदर्शी तरीके से लाभ प्राप्त कर सकें.

 

योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट लाभ


वार्ड 08 में प्रशासक ने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों को जॉब कार्ड दिया और वेंडरों को वेंडर कार्ड प्रदान किए. वार्ड 07 और 09 में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, डॉ. आनंद शेखर झा और निहारिका तिर्की ने भी श्रमिक योजना के लाभुकों को जॉब कार्ड दिए. उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने वार्ड 03, 04 और 05 का निरीक्षण किया और कहा कि सभी आवेदन समय पर निपटाए जाएं.

कुल प्राप्त आवेदन


आज के शिविरों में रांची नगर निगम द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं 

प्रधानमंत्री आवास योजना,

DAY-NULM के SEP-1,

जन्म प्रमाणपत्र,

होल्डिंग/ट्रेड लाइसेंस,

जल कनेक्शन
आदि के लिए कुल 468 आवेदन मिले.


अगले शिविर 24 नवंबर 2025 को यहा लगेंगे

 

वार्ड 10 – तिरिल तालाब के पास

वार्ड 11 – YMCA, कांटा टोली

वार्ड 12 – हाईटेंशन मैदान, दुर्गा सोरेन चौक

वार्ड 13 – वार्ड कार्यालय, सामलौंग

वार्ड 14 – वार्ड कार्यालय, बहु बाजार, चुटिया

वार्ड 15 – सिरम टोली, वार्ड कार्यालय

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही