Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी पवन ने किया नामांकन

Lohardaga: लोकहित अधिकार पार्टी (LAP) के उम्मीदवार पवन तिग्गा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किये. जनता ने सत्ता परिवर्तन के लिए पावन तिग्गा को प्रेम और उल्लास से आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी संख्या से जीत का भरोसा दिलाया. लोग बाजे गाजे के साथ नामांकन दाखिल करवाने के लिए नामांकन केन्द्र पहुंचे. पवन ने ठग पीड़ित परिवारों को भुगतान दिलाने में अहम भूमिका निभाने का भरोसा दिया. कहा कि अब ठग पीड़ित जमाकर्ता, अभिकर्ता व कार्यकर्ता परिवार किसी के मोहताज नहीं होंगे. पीड़ितों ने कहा कि हमारी मांगों को लोकहित अधिकार पार्टी ने ही गंभीरता से लिया. मौके पर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रधान महासचिव मोहम्मद अजहर आलम, प्रदेश महासचिव संजय स्नेही, ठगी पीड़ित जमाकर्ता के रांची जिला अध्यक्ष धीरज नाथ ठाकुर, जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह, एलएपी जिला अध्यक्ष कयूम अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष सुकरू उरांव, जिला जनजाति अध्यक्ष शशि नंद भगत, विशाल कुजूर, श्याम देव, जय राम, बजरंग साहू, फिरोज अंसारी, आदित्य साहू, बालमुनि मिज, तारा देवी, गोवर्धन महतो आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - गांदरबल">https://lagatar.in/three-people-from-bihar-died-in-ganderbal-terrorist-attack-cm-expressed-grief-announced-compensation-of-rs-2-lakh-each/">गांदरबल

आतंकी हमला : बिहार के तीन लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही