Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के सभी छह राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Advertisement
Advertisement
Patna : राज्यसभा में बिहार की छह सीटों पर हुये चुनाव के नतीजे आ गए हैं. बिहार के सभी छह उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इसमें 2 सीटों पर भाजपा, 2 पर राजद और एक-एक सीट पर जदयू-कांग्रेस के प्रत्याशियों का निर्वाचन हुआ है. जदयू के संजय झा ने मंगलवार को सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर लिया. भाजपा से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है. वहीं राजद से मनोज झा और संजय यादव, कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुये. अखिलेश प्रसाद सिंह लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. बता दें कि बिहार की राज्यसभा की खाली हुई छह सीटों के लिए भाजपा के भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता, जदयू से संजय झा, राजद से मनोज झा और संजय यादव के अलावा कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह ने नामांकन किया था. बुधवार को आये चुनाव नतीजे में सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गये. निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद जदयू नेता संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आभार जताया है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-tragic-road-accident-in-lakhisarai-nine-dead-many-injured/">बिहार

: लखीसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, नौ की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही