Search

JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितता के विरोध में अभ्यर्थियों का विधानसभा मार्च शुरू, नेहा बोरा भी हुईं शामिल

छात्रों की मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) सहित विभिन्न छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता और छात्र भी मार्च में शामिल हुए हैं.
 
  • परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र

Ranchi : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर छात्रों का विधानसभा मार्च शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में छात्र और युवा हाथों में बैनर, तख्तियां और झंडा लेकर विधानसभा की ओर कूच कर रहे हैं.

छात्रों की मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) सहित विभिन्न छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता और छात्र भी मार्च में शामिल हुए हैं. 

Uploaded Image

प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर और बैनर हैं, जिस पर "भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली पर रोक लगाओ" जैसे नारे लिखे हैं. इस विधानसभा मार्च में आईसा (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल हो रही हैं. दिल्ली में छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व करने के बाद अब वह झारखंड के छात्रों के समर्थन में रांची पहुंची हैं और विधानसभा मार्च में भाग ले रही हैं.

छात्र भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं. छात्र संगठनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही