Search

 
 
 

हजारीबाग लोस क्षेत्र के प्रत्याशियों को कल से मिलेगा नामांकन प्रपत्र

 

3 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन प्रपत्र भर सकते हैं

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नामांकन पत्र 26 अप्रैल से जिला समाहरणालय भवन के तीसरे तल्ले के सी विंग कमरा संख्या 302 निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे. निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि 26 अप्रैल से प्रत्याशी (27 एवं 28 अप्रैल अवकाश छोड़कर) नामांकन प्रपत्र निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. वहीं 3 मई (अंतिम तिथि) तक प्रपत्र भरकर निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं. डीसी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक और समर्थक सहित पांच लोग अधिकतम को ही निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में प्रवेश की अनुमति रहेगी. निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से 100 मीटर की दूरी तक आचार संहिता का पालन करते हुए अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान समाहरणालय भवन के मुख्य गेट से सरकारी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं प्रत्याशियों के लिए तीन वाहन अधिकतम के प्रवेश की अनुमति होगी. आमजनों के वाहन गेट के बाहर पार्क होंगे तथा पैदल प्रवेश करेंगे. उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल से 3 मई तक प्रत्याशी अपना नामांकन प्रपत्र भर सकते हैं. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र भरने का काम होगा. इसे भी पढ़ें :  खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही