Search

 
 
 

JTET परीक्षा की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, विधानसभा तक पैदल मार्च

झारखंड में लंबे समय से लंबित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) आयोजित कराने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.
 

Ranchi : झारखंड में लंबे समय से लंबित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) आयोजित कराने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पुराने विधानसभा से नए विधानसभा तक पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

 

अभ्यर्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) और राज्य सरकार से जल्द से जल्द जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग की. अभ्यर्थियों का कहना था कि झारखंड गठन के 25 वर्ष हो गए हैं, लेकिन राज्य में जेटेट परीक्षा नियमित रूप से आयोजित नहीं की जा रही है, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहे हैं.

 

अभ्यर्थियों ने बताया कि राज्य के कई युवा पिछले 7 से 9 वर्षों से जेटेट परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. बीएड और डीएलएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी परीक्षा नहीं होने के कारण वे शिक्षक बनने का अवसर नहीं पा रहे हैं.

 

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, इसलिए सरकार को जल्द परीक्षा लेकर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए.अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और घेराव जैसे कदम उठाएंगे.

 

मुख्य मांगें

 

1. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का जल्द से जल्द आयोजन किया जाए.


2. जेटेट परीक्षा के बाद लगभग 40,000 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए.


3. एनसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार जेटेट परीक्षा का नियमित (हर वर्ष) आयोजन सुनिश्चित किया जाए.


4. सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ठोस नीति बनाई जाए.

5. लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार जल्द निर्णय ले.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही