Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर लोहरा समाज की बैठक समेत 2 खबरें

Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल पूजा की तैयारी को लेकर तैयारी जोरो शोरों से चल रही है. शुक्रवार को प्रखंड लोहरा समाज के द्वारा चिरो गांव में सरहुल पूजा की तैयारी को लेकर बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बैठक में आगामी प्रकृति पर्व सरहुल पूरे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने पर विचार विमर्श किया गया. समाज की ओर से दर्जनों ग्रामीणों के बीच धोती साड़ी का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया. बैठक में बसंत लोहरा, उषा उद, सुरेश नाथ लोहरा, राकेश लोहरा, मछिन्दर लोहरा, विनोद लोहरा, सहजू लोहरा, कुलसा लोहरा, निलम कुमारी, निशा कुमारी आदि दर्जनों लोहरा समाज के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drone-and-cctv-will-monitor-the-procession-social-media-will-be-closely-monitored/">जमशेदपुर

: ड्रोन व सीसीटीवी से होगी जुलूस की निगरानी, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
दूसरी खबर

स्कूल में अभी तक नहीं बन पाया नया भवन, संसाधन के अभाव में बच्चे करते हैं पढ़ाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bbbb-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेरक गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीचे टोली सेरक अवस्थित है. इस विद्यालय के दो भवन हैं पर एक भवन की स्थिति जर्जर है. भवन का निर्माण 2004-05 में शुरु हुआ जो वर्तमान वर्ष 2023 तक पूरा नहीं हो पाया है. वहीं दूसरे भवन में मात्र दो कमरे हैं. जहां अस्सी नौनिहालों का भविष्य गढने का काम एकमात्र महिला शिक्षिका बसंती कर रही है. विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चे खूब मस्ती करते हुए पढ़ाई करते हैं. बसंती बच्चों का भविष्य संवारने में जुटी हुई है. अधूरे पड़े विद्यालय भवन के विषय में बीपीओ प्रतीक कहते हैं कि उक्त भवन प्रखंड विकास के फंड से बनवाया जा रहा था. शिक्षा विभाग से वह नहीं बन रहा था. विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है. विद्यालय में एक और शिक्षक की नियुक्ती कर दी गई है. शिक्षक की कमी नहीं रहेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/vvvv-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/vvv-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-17-people-were-forgiven-after-complaining/">रांची

नगर निगम : शिकायत की तो 17 लोगों का जलकर माफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही