Search

 
 
 

चंदवा : ठेकेदार की मनमानी, आबादी से दूर लगाया जलमीनार

 
Chandwa, Latehar: हर घर जल योजना के तहत संवेदक की मनमानी देखने को मिल रही है. संवेदक मनमानी करते हुए जहां मन हो रहा है वहां सोलन जलमीनार लगा दे रहा है. मामला चंदवा प्रखंड क्षेत्र के चेटर पंचायत के सरना टोली का है. यहां सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया है. जलमीनार जहां लगाया गया है वहां कोई आबादी नहीं है. जलमीनार से सबसे नजदीक वाले घर की दूरी तीन सौ मीटर है. हालत यह है कि उक्त जलमीनार से घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है. अब दूसरे टंकी से पानी की सप्लाई दी जा रही. जबकि दूसरे जलमीनार की दूरी पांच सौ मीटर की होगी. नये जलमीनार से पानी का रिसाव शुरू हो गया है. जलमीनार का पानी खेतों में बह रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि नये जलमीनार को ऐसी जगह लगा दिया गया है, जहां उसकी उपयोगिता नहीं है. इस संबंध में पूछे जाने पर विभागीय सहायक अभियंता अरूण कुमार ने कहा कि स्थलीय जांच करने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें-37">https://lagatar.in/finishing-work-of-minister-bungalow-stuck-due-to-rs-37-crore/">37

करोड़ के कारण अटका मंत्री बंगलो के फिनिशिंग का काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही