Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर से 10 टन डोडा बरामद

Chandwa : चंदवा में पुलिस को अफीम तस्करों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी दल ने एक 22 चक्का ट्रक से 10 टन डोडा बरामद किया है. जब्त डोडा का अनुमानित मूल्य 50-60 लाख बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि लातेहार एसपी को रांची की ओर से एक ट्रेलर ट्रक में मादक पदार्थ की खेप चंदवा की तरफ आने की सूचना मिली थी. जिसके बाद लातेहार एसडीपीओ संतोष मिश्र और चंदवा बीडीओ विजय कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने एनएच पर लाधुप में आगरा ढाबा के निकट खड़े 22 चक्का ट्रेलर ट्रक से बोरों में बंद 10 टन डोडा बरामद किया. पुलिस ने बताया कि जब्त डोडा का अनुमानित मूल्य 50-60 लाख रुपया है. नशे की खेप को रांची अथवा खूंटी से राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा था. इस संबंध में चंदवा थाना कांड संंख्या 67/23 दर्ज कर 22 चक्का ट्रेलर ट्रक आरजे 19 जीएफ 5121 को डोडा सहित जब्त कर लिया गया है.

छापामारी दल में ये थे शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-313.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र, पुनि सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विजय कुमार, पुअनि नारायण यादव, दिव्य प्रकाश, जमील अंसारी, सअनि शशिरंजन सिंह सहित सैट 202 के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ेंखालिस्तान">https://lagatar.in/khalistan-supporter-amritpal-singh-arrested-from-jalandhars-nakodar-internet-service-suspended/">खालिस्तान

समर्थक अमृतपाल सिंह जालंधर के नकोदर से गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही