Search

 
 
 

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह जालंधर के नकोदर से गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

 
ChandiGarh  : खालिस्तान समर्थक और संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पुलिस ने आज शनिवार को जालंधर के नकोदर से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद अमृतपाल को धर दबोचा गया. अमृतपाल की तलाश में पुलिस की 5 टीमें लगी हुई थी. अमृतपाल की गिरफ्तारी के साथ ही पंजाब के सभी जिलों में रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. याद करें कि पिछले दिनों अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर अपने समर्थकों के साथ बवाल मचा कर चर्चा में आये अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के रडार पर थे. पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी को जालंधर के मैहतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि यह सभी अमृतपाल के साथ मोगा जा रहे थे. इसे भी पढ़ें :  पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-clash-between-police-pti-workers-bulldozer-action-at-imran-khans-house/">पाकिस्तान

: पुलिस-पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, इमरान खान के घर बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर छत से फायरिंग

अमृतपाल ने शेयर किया वीडियो

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं. एक वीडियो में अमृतपाल को एक वाहन में बैठे हुए देखा जा सकता है और उसके एक सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी भाई साहब`(अमृतपाल) के पीछे पड़े हैं. एक अन्य समर्थक ने वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे हैं. पिछले माह अमृतपाल और उसके समर्थक तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में मौजूद अजनाला थाने में घुस गये थे. इसे भी पढ़ें :  अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-he-will-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शे नहीं जायेंगे, जांच एजेंसियां निष्पक्ष काम कर रही हैं
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही