Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : अवैध कोयला के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमारो पंचायत के काली ढोंटी मोड़ के समीप पुलिस ने अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर जब्त किया. वहीं दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही. जब्त ट्रैक्टर में लगभग ढाई टन अवैध कोयला लदा थाय इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम काली-ढोंटी से बिना नम्बर प्लेट के सोनालिका ट्रैक्टर में अवैध कोयला का कारोबार होता है. ट्रैक्टर से अवैध कोयला लोड कर बरवाटोली की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-passengers-are-upset-due-to-the-stench-coming-from-the-piles-of-garbage-on-the-roadside/">बहरागोड़ा

: सड़क किनारे कचरे के ढेरों से आ रही बदबू से राहगीर परेशान

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

काली-ढोंटी मोड़ के समीप छापेमारी अभियान चलाकर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया और कोयला तस्करी में शामिल दो लोगों राजू गंझू, उम्र 35 वर्ष, पिता गंदौरी गंझू और ट्रैक्टर चालक जागेश्वर गंझू, उम्र 28 वर्ष, पिता फूलचंद गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों मड़मा चंदवा का रहने वाला है. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत लातेहार भेज दिया गया. छापेमारी दल में पुअनि जमील अंसारी, पुअनि नरायन यादव, सअनि अरविंद कुमार सिंह समेत सैट 202 के सशत्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बजट">https://lagatar.in/budget-session-uproar-in-house-over-ram-navami-procession-and-dj/">बजट

सत्र : रामनवमी के जुलूस और डीजे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही