Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: विधवा ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत की, न्याय की लगायी गुहार

Chandwa :  चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत की एक विधवा के साथ शुक्रवार को दुष्कर्म की शिकायत थाने में की गयी है. आरोप गांव के ही जयनाथ पासवान पर लगाया गया है. थाने में की गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पीड़िता के घर का दरवाजा तोड़कर ज्यादती की. उस वक्त पीड़ित का बेटा मां के साथ ज्यादती होता देख आरोपी को मारने के लिए दौड़ा, तोभाग निकला. भागने के क्रम में उसे चोटें भी आयी हैं. आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने चंदवा थाना पहुंचकर विधवा के बेटे के खिलाफ ही मारपीट का मामला दर्ज करा दिया. चंदवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बेटे को शुक्रवार को ही लगभग 10 बजे से थाने में लाकर शाम तक बैठाये रखा. इधर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है. मामले में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इसे भी पढ़ें : मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-sahni-supported-rahul-gandhi-said-the-matter-was-not-that-big/">मुकेश

सहनी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा- मामला इतना भी बड़ा नहीं था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही