Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : महिला की ससुराल वालों ने की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Advertisement
Advertisement
आत्महत्या का रूप देने के लिए महिला के शव को फंदे से लटका दिया गया था कलावती देवी की हत्या ससुराल वालों ने ही गला घोंटकर कर दी थी Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के हेसालोंग गांव में पिछले शनिवार की रात महिला कलादेवी देवी की मौत की खबर आई थी. महिला का शव फंदे से लटका मिला था. दरअसल महिला ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से महिला के शव को फंदे से लटका दिया गया था. पुलिस ने जांच के बाद ये खुलासा किया है. इस बाबत मृतका के भाई शत्रुघ्न मुंडा के आवेदन पर चंदवा ताना में मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें :चेशायर">https://lagatar.in/cheshire-home-account-37-land-scam-ed-to-expose-bharat-prasad-and-rajesh-court-allows-interrogation/">चेशायर

होम खाता 37 लैंड स्कैम: भरत प्रसाद और राजेश से राज उगलवाएगी ED,कोर्ट ने दी पूछताछ की इजाजत

मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के ससुरालवालों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि मामले में मृतका की सास सुकरी देवी, भैंसुर ब्रजकिशोर मुंडा और मृतका के ननद के पति बिरू मुंडा को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया. अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-madhu-koda-demands-job-for-the-educated-unemployed-of-saranda-in-sail-mine/">किरीबुरू

: मधु कोड़ा ने की सारंडा के शिक्षित बेरोजगारों को सेल खदान में नौकरी देने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही