Search

चंदवा : टोरी फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से नाराजगी, केक काटकर जताया विरोध

Chandwa : टोरी-चंदवा, एनएच 22 पर फ्लाई ओवरब्रिज शिलान्यास की दूसरी वर्षगांठ पर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. इससे चंदवावासियों में नाराजगी है. सरकार, जिला प्रशासन और एनएचआई का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए चंदवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अयूब खान ने ग्रामीण संग मिलकर केक काटा और शिलान्यास का हैप्पी बर्थडे मनाया. दो वर्षों से लंबित फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई. अयूब खान ने कहा कि 3 अप्रैल 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद सुनील सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम की उपस्थिति में टोरी-रेलखंड पर बनने वाले फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया था. करोड़ों की लागत से यह फ्लाई ओवरब्रिज बनना था, लेकिन इसका निर्माण कार्य अबतक शुरू नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें :सत्ता">https://lagatar.in/uproar-in-bihar-assembly/">सत्ता

पक्ष के विधायकों ने बीजेपी को बताया दंगाई पार्टी, बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ccc-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

फ्लाई ओवरब्रिज नहीं बनने से लोगों को भारी परेशानी

अयूब खान ने कहा कि यह रेल फाटक लाखों लोगों की जान का आफत बना हुआ है. मरीज अक्सर एम्बुलेंस के साथ कभी-कभी घंटों जाम में फंसे रहते हैं. इसके कारण कभी कभी मरीजों की असमय मौत हो जाती रही है. जिस तरह से इस जनहित की मांग की अनदेखी की जा रही है, इससे यह लग रहा है कि जाम की समस्या से अधिकारियों को कोई मतलब ही नहीं है. मौके पर ग्राम प्रधान पचु गंझू, द्वारिका ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर, साजीद खान, संतोष जायसवाल, बीरु साव, जमुना जायसवाल, सनीफ अंसारी, अब्बास अंसारी, भुनू लोहार, रुकमनी देवी, बरगी उरांव, वसीम खान, बादशाह खान, इस्लाम खान, इनुस खान समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/jharkhand-congress-becomes-aggressive-for-rahul-gandhi-will-attack-against-modi-government/">राहुल

गांधी के लिए आक्रामक हुई झारखंड कांग्रेस, मोदी सरकार के खिलाफ करेगी तीखा प्रहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp