Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई राजधानी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को भोले बाबा ब्याह रचाने चले. पहाड़ी मंदिर परिसर, इंद्रपुरी शिव मंदिर, रातू रोड, चुटिया सहित शहर के विभिन्न इलाकों से मनोहारी झांकी, भूत-प्रेत और हजारों बारातियों संग बारात झूम कर निकली. इसमे आम तो आम खास ने भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभायी. ढोल-नगाड़ा, बैंड बाजा, तासा पार्टी ने तो भक्ति का रंग जमाया ही, स्थानीय और बाहर से आये भजन मंडली, नृत्य-नाटिका मंडली के कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुति से बारात में चार चांद लगायी. सजे नंदी बैल और विशालकाय हनुमान जी के कहने, मनोहारी देवी-देवताओं की झांकी बरबस ही आकर्षित करती रही. राजधानी का कोना-कोना श्रीशिव भक्तिरस से सराबोर रहा. सुबह से दोपहर बाद तक देवालयों में जहां जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का सिलसिला चला, वहीं इसके बाद भव्य बारात निकाली गयी. रात्रि प्रहर भोले बाबा संग माता पार्वती का विवाह रश्मो-रिवाज के साथ रचाया गया. इसे पढ़ें- महिला">https://lagatar.in/honored-on-womens-day-got-command-of-dhanbad-railway-station/">महिला

दिवस पर सम्मान, मिली धनबाद रेलवे स्टेशन की कमान

आरती उतार सीएम ने विदा किया श्रीशिव बारात

पहाड़ी मंदिर से तीन के पौने पांच बजे श्रीशिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से भव्य शिव बारात निकाली गयी. सीएम चंपाई सोरेन ने आरती उतार बारात विदा किया. राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन सिन्हा, एसडीओ उत्कर्ष कुमार सहित कई गणमान्यो ने इसमें भागीदारी निभायी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु सराती बन शोभायात्रा में शामिल हुए. अध्यक्ष राजेश साहू,जितेंद्र सिंह, विनय सरावगी,दीपक लाल,सुमित सिंह,बादल सिंह, गगन कुमार, मेहुल प्रसाद, राजकुमार तलेजा, दीपक नंदा, उर्मिला चौधरी, पूनम जायसवाल, राजीव वर्मा, अर्चना मिर्धा, बेबी गाड़ी, शुभाशीष चटर्जी,स्वपना चटर्जी,समीक्षा शर्मा, कलाकार प्रभारी राम सिंह,आकांक्षा वर्मा, अमन कुमार आदि इसमें मुख्य रूप से हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-announcement-of-three-art-loving-women-on-international-womens-day-art-space-will-open-in-the-city-inauguration-on-saturday/">जमशेदपुर

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन कला प्रेमी महिलाओं की घोषणा, शहर में खुलेगा आर्ट स्पेस, उद्घाटन शनिवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही