Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा अध्‍यक्ष से मिले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, शाम को BJP में होंगे शामिल, पार्टी का विलय भी करेंगे

NewDelhi : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख कैप्‍टन अमरिंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले आज सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अमरिंद सिंह शाम में पार्टी में शामिल होंगे. साथ ही अपनी नवगठित पार्टी पीएलसी का केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में विलय भी करेंगे. जान लें कि श्री सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी. इसके बाद पीएलसी का गठन किया था. इसे भी पढ़ें : मोहाली">https://lagatar.in/mohali-mms-case-three-member-sit-of-women-formed-three-arrested-so-far/">मोहाली

MMS कांड : महिलाओं की तीन सदस्यीय SIT का गठन, अब तक तीन गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे

बता दें कि पीएलसी ने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि, नतीजा सिफर ही रहा था. यहां तक कि अमरिंद सिंह अपने गढ़ पटियाला शहर सीट से भी हार गये थे. पीएलसी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने पूर्व में जानकारी दी थी कि श्री सिंह सोमवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे. याद करें कि रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/hearing-on-more-than-200-petitions-challenging-caa-in-supreme-court-today/">सुप्रीम

कोर्ट में आज CAA को चुनौती देने वाली 200 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई

सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं

12 सितंबर को शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की. याद करें कि दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही