Search

 
 
 

अवैध अंग्रेजी शराब लदी कार और मवेशी लदा वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

 
Hazaribagh : चौपारण पुलिस अवैध कार्य करने वालों पर लगातार कमरतोड़ कार्रवाई कर रही है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. इसी क्रम में एक शराब से भरी कार और एक पशु लदे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा है. जिसकी जानकारी देते हुये थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि बरही जीटी रोड की तरफ से चौपारण होते हुए कोई कार पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लोड कर तस्करी करने के लिये बिहार ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर चोरदाहा चेक पोस्ट पर बैरिकेड लगाकर बरही की तरफ से आने वाले सभी छोटी वाहनों की चेकिंग शुरू की गई. इसी बीच समय करीब 05:10 बजे सुबह हुंडई 110 वाहन सं0- BR06S 1916 आते हुए दिखाई दिया. जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रुकने का इशारा किया गया. मगर हुंडई आई-10 वाहन के चालक अपनी गाड़ी को चोरदाहा चेक पोस्ट के पीछे रोककर गाड़ी से उतर कर अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकले. पकड़े गये वाहन की तलाशी करने पर गाड़ी के अंदर से 22 पेटी अंग्रेजी शराब मिली. जिसमें 06 पेटी रॉयल स्टेग कंपनी का 375 ml, 04 पेटी इम्पिरियल ब्लू कंपनी का प्रत्येक 375ml एवं 12 पेटी में मैकडवेल्स कंपनी का प्रत्येक 375ml की बोतल मिली.पकड़े गये शराब की बोतल पर सेल फॉर पंजाब लिखा हुआ है. इस संबंध में चौपारण थाना कांड सं0- 63/24 धारा उत्पाद अधिनियम अंकित कर अनुसंधान की जा रही है.

मवेशी लदा कंटेनर पकड़ाया, एक गिरफ्तार

वहीं गुप्त सूचना के आधार पर एक और कार्रवाई की गयी. जिसमें कंटेनर वाहन सं0- NL01AH 6032 पर अवैध रूप से मवेशी लोडकर तस्करी करने के लिये बाराचट्टी की तरफ से चौपारण होते हुए बंगाल ले जाया जा रहा है. सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम गठित कर चोरदाहा चेक पोस्ट पर उक्त वाहन की जांच की गयी. जांच के क्रम में कंटेनर वाहन सं0- NL01AH 6032 पर क्रुरता पूर्वक 41 बैल लदा पाया गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. इस संबंध में चौपारण थाना कांड सं0- 62/24 दिनांक 07/03/24 धारा पशु क्रूरता निवारण अधि. दर्ज कर इस कांड में संलिप्त मो. मुस्तकीम अंसारी पे. स्व. फारुक अंसारी सा.- बेलौरी थाना- मोहनिया जिला- भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/30-thousand-vacant-posts-will-be-filled-within-four-months-champai/">चार

महीने के अंदर 30 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही