Search

 
 
 

धुर्वा डैम से जमशेदपुर के जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद, दुर्घटना की आशंका

नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार की सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है. मृतकों की पहचान जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के दो बॉडीगार्ड उपेंद्र कुमार सिंह व रॉबिन कुजूर और एक सरकारी चालक के रूप में हुई है. हालांकि चालक की पहचान अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है. पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और दुर्घटनाग्रस्त एक कार भी बरामद किया है.
 

Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार की सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है. मृतकों की पहचान जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के दो बॉडीगार्ड उपेंद्र कुमार सिंह व रॉबिन कुजूर और एक सरकारी चालक के रूप में हुई है. हालांकि चालक की पहचान अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है. पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और दुर्घटनाग्रस्त एक कार भी बरामद किया है.

 

Uploaded Image

अनियंत्रित होकर गिरी होगी कार

बताया जा रहा है कि देर रात अनियंत्रित होकर कार धुर्वा डैम में गिर गई, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को डैम से निकलवाया. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और डूबे हुए चौथे व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई है. स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है, ताकि लापता व्यक्ति का पता लगाया जा सके. पुलिस यह जांच में जुटी है कि तीनों पुलिसकर्मी किस वजह से डैम में थे और यह कैसे घटना घटी है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही