Search

 
 
 

पीएम मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है. कहा है कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
 

Ranchi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है. कहा है कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है. आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं. 

 

150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को किया नमन

पीएम ने एक अन्य पोस्ट में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर याद किया. उन्हें नमन करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है. विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही