Latehar : बेतला-दुबियाखाड़ मार्ग ( एसएच-9) पर हडपड़वा पेट्रोल पंप के पास एक कार असंतुलित होकर पलट गयी. इस दुर्घटना में कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जात रही है. घटना दोपहर 3:00 बजे की है. बताया जा रहा है कि कार मेदिनीनगर की ओर से आ रही थी. जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंची चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. इस कारण कार पलटते हुए खेत में जा गिरी. घटना के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/gujarat-team-reached-the-playoffs-with-a-thumping-win-over-lucknow-lots-of-runs/">लखनऊ
पर धमाकेदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची गुजरात की टीम, खूब बरसे रन [wpse_comments_template]
खेत में पलटी कार, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Leave a Comment