Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

20 मार्च से सदर अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ दिल के मरीजों का करेंगे इलाज

Ranchi : सरकारी अस्पताल में तेजी से मरीजों के हित में सुविधा बढ़ाने के मामले में अगर देश भर में किसी अस्पताल का नाम आएगा, तो वह रांची का सदर अस्पताल होगा. कोविड के बाद से अस्पताल में काफी सुविधाएं बढ़ी है. यह पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी यूनिट शुरू करने वाला राज्य का पहला सरकारी अस्पताल तो था ही, अब यहां कार्डियोलॉजी यूनिट की भी शुरुआत होगी. 20 मार्च से सदर अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ दिल के मरीजों का इलाज करेंगे. ओपीडी शुरू होने के बाद रिम्स का भार काफी हद तक कम हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : अडाणी">https://lagatar.in/adanis-godda-power-plant-is-ready-800-mw-electricity-will-be-sent-to-bangladesh/">अडाणी

 का गोड्डा पावर प्लांट तैयार, बांग्लादेश को भेजी जाएगी 800 मेगावाट बिजली

सोमवार से कार्डियोलॉजी की रेगुलर ओपीडी

राज अस्पताल में सेवा दे रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश कुमार झा सदर अस्पताल में सेवा देंगे. इनके चयन के बाद बुधवार को इन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी भेज दिया गया है. दो-तीन दिनों के भीतर ये अस्पताल में सेवा देंगे. वहीं, सोमवार से कार्डियोलॉजी की रेगुलर ओपीडी सेवा शुरू होगी. इनकी नियुक्ति आयुष्मान भारत के अंतर्गत की गई है. ओपीडी सुविधा शुरू होने के बाद यहां हृदय से संबंधित ऑपरेशन, एंजियोग्राफी, एंजीयोप्लास्टी, पेसमेकर लगाने का काम भी शुरू होगा. इसे भी पढ़ें : जैप-8">https://lagatar.in/jap-8-jawan-suicide-case-major-havildar-kamlesh-dubey-suspended-departmental-inquiry-against-dsp-started/">जैप-8

के जवान सु’साइड मामला : मेजर हवलदार कमलेश दुबे सस्पेंड, डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही