Search

 
 
 

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त,पांच लोगों की मौत

International  News : विमान ने सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से उड़ान भरी थी. वह लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. असंतुलित होकर रनवे से फिसलकर सड़क पर चला गया. सड़क पर जा रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गये. साथ ही विमान में आग लग गयी.
 
मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त

International  News : अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार्गो विमान (बोइंग 767-300) के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है.  खबरों के अनुसार विमान ने सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से उड़ान भरी थी. वह लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

 

विमान असंतुलित होकर रनवे से फिसलकर सड़क पर चला गया. सड़क पर जा रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गये. साथ ही विमान में आग लग गयी. दुर्घटना के संबंध में मियामी-डैड काउंटी के अधिकारियों ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि  इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है. तान अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

 

मियामी-डैड फायर रेस्क्यू के प्रमुख रे जादल्लाह के अनुसार हादसे के बाद कई यात्री वाहनों के अंदर फंस कर रह गया थे. विमान के पायलट और सह-पायलट भी कॉकपिट में  फंस गये. घटना की खबर मिलते ही  60 से अधिक दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 

घटना के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार नजर आया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार यह विमान नॉर्थ कैरोलिना की कार्गो कंपनी 21 एयर द्वारा संचालित किया जा रहा था. यह 32 साल पुराना बोइंग 767 विमान था. अहम खबर यह है कि दरअसल यह  यात्री विमान था. इसे  2015 में कार्गो विमान में बदला गया था.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही