Search

 
 
 

धनबाद में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा, 21 को सुनवाई

 
Dhanbad : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ धनबाद कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा कंगना के उस बयान पर दर्ज हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आजादी 1947 में नहीं 2014 में मिली है. इजहार अहमद उर्फ बिहारी ने यह मुकदमा दर्ज करवाया है. दरअसल, कंगना के खिलाफ देशद्रोह व देश को नीचा दिखाने का मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसे खारिज किया गया था. याचिका खारिज किए जाने के आदेश के खिलाफ रिवीजन याचिका दायर की गई थी, जिसे 18 जून को कोर्ट ने स्वीकृत कर लिया है. अब 21 जून को सुनवाई की तारीख दी गई है. ज्ञात हो कि शिकायतकर्ता इजहार अहमद उर्फ बिहारी की ओर से अधिवक्ता एचएन सिंह की दलील सुनने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकृत किया है. 10 जून 2022 को इजहार अहमद उर्फ बिहारी ने सत्र न्यायालय में रिवीजन दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी. 11 मई को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धांत तिग्गा की अदालत ने अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर मुकदमे को खारिज कर दिया था. अदालत ने आदेश में कहा था कि कंगना के विरुद्ध अभियोजन चलाने के लिए प्रथमदृष्टया साक्ष्य उपलब्ध नहीं है. 17 नवंबर 2021 को पांडरपाला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता इजहार अहमद ने कंगना के विरुद्ध देशद्रोह व भारत को नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/agnipath-protest-caught-fire-in-dhanbad-akash-march-and-effigy-burning/">धनबाद

में Agnipath विरोध ने तूल पकड़ा, आक्रोश मार्च और पुतला दहन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही