Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में सीएम और डीपीएम के साथ मारपीट का मामला : लातेहार में डॉक्टरों ने किया विरोध-प्रदर्शन

घटना के विरोध में चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य Latehar : लातेहार के चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों ने झामुमो नेताओं के द्वारा सदर अस्पताल, गढ़वा के उपाधीक्षक, सिविल सर्जन और डीपीएम के साथ की गयी मारपीट के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध-प्रर्दशन किया. झासा के आह्वन पर चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों ने यह विरोध प्रदर्शन किया. सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि आये दिन चिकित्सकों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटनाएं होती है. चिकित्सकों को सॉफ्ट टारगेट देखकर प्रताड़ित किया जा रहा है. इस प्रकार की घटनाएं काफी निंदनीय है. चिकित्सक पूरी ईमानदारी से रोगियों का इलाज करते हैं. कोई चिकित्सक यह नहीं चाहता है कि उनके हाथों कोई अप्रिय घटना हो. बावजूद इसके चिकित्सकों को टारगेट किया जाता रहा है. इसे भी पढ़ें :  गढ़वा">https://lagatar.in/incident-of-assault-on-doctor-in-garhwa-minister-unaware-ima-will-stop-medical-services-across-the-state-from-monday/">गढ़वा

में डॉक्टर से मारपीट की घटना, मंत्री अनभिज्ञ, सोमवार से राज्यभर में चिकित्सा सेवा ठप करेगा आईएमए
झासा के अध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा और डॉ. एसके सिंह ने सदर अस्पताल, गढ़वा के चिकित्सकों के साथ की गयी इस मारपीट की निंदा की और इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने एवं दोषियों को सजा दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि चिकित्सक सुरक्षा की मांग करते हैं. आज उन्हें भी प्रोटेक्शन की आवश्यकता है. मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ अखिलेश्वर प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सोमनाथ, डॉ. सुनील कुमार प्रसाद व डीडीएम (आइडीएसपी) वेद प्रकाश समेत कई चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन से सदर अस्पताल में किसी प्रकार कोई कार्य प्रभावित नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-with-naxalites-in-sukma-3-soldiers-martyred-two-injured/">छत्तीसगढ़

: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद, दो घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही