Koderma : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र की रहने वाली दीपा खाटू वाला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उनके घर पर जबरन कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं. उनके घर को तोड़कर लोग यहां मार्केट बनाना चाहते हैं. पहले भी इस मामले को लेकर आवेदन दिया गया था. साथ ही अनुमंडल दंडाधिकारी के कार्यालय से उक्त विवादित स्थल पर धारा 144 की कार्रवाई भी पहले की गई थी. इसके बाद भी जमीन पर जबरण निर्माण कार्य किया जा रहा है. उनका कहना है कि उनके घर के पानी का कनेक्शन भी बंद कर दिया गया है. शिकायत करने के बाद भी अब तक इस मामले में तिलैया थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें:बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-thousands-of-trees-and-plants-burnt-due-to-forest-fire/">बहरागोड़ा
: जंगल में आग लगने से जल गए हजारों पेड़ और पौधे [wpse_comments_template]
कोडरमा: मकान पर जबरन कब्जा करने का मामला, दीपा खाटू वाला ने दिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन

Leave a Comment