Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन का मामला, इरफान अंसारी का सख्त एक्शन, प्रभारी डॉक्टर निलंबित

Seraikela : सरायकेला के राजनगर अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने की गंभीर घटना पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कड़ा संज्ञान लिया है. उन्होंने इसे चिकित्सा व्यवस्था की बड़ी विफलता और मानवता को झकझोर देने वाली लापरवाही बताया है. स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित करने का निर्देश दिया है.
Advertisement
Advertisement

Seraikela : सरायकेला के राजनगर अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने की गंभीर घटना पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कड़ा संज्ञान लिया है. उन्होंने इसे चिकित्सा व्यवस्था की बड़ी विफलता और मानवता को झकझोर देने वाली लापरवाही बताया है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित करने का निर्देश दिया है. साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को बिना किसी ढिलाई के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

 

उन्होंने सिविल सर्जन को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ करें. अगर इसमें लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में डीजी सेट और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पूरी तरह अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आपको जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है, न कि लापरवाही के लिए. इस तरह की गैरजिम्मेदारी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी. गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ हमें अंदर तक झकझोर देता है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

 

मंत्री ने उपायुक्त सरायकेला को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही सदर अस्पताल का नियमित औचक निरीक्षण करने को कहा गया है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा सके. इसके अलावा सभी एएनएम और जीएनएम को भी अपने कार्य के प्रति पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है. सरकार ने साफ संदेश दिया है कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर हाल में सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही