Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चोरी के जेवरात हड़पने का मामला : पुलिस मुख्यालय ने की सिमडेगा एसपी को हटाने की अनुशंसा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नवकार ज्वेलर्स से 80 लाख के जेवरात की चोरी और सिमडेगा में बरामदगी के बाद हेराफेरी मामले में सिमडेगा एसपी की परेशानी बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक सीआईडी जांच में आये तथ्यों के आधार पर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार से सिमडेगा के एसपी शम्स तबरेज को हटाने की अनुशंसा की है. गौरतलब है कि सिमडेगा पुलिस ने 80 लाख का जेवरात बरामद किया, लेकिन सिर्फ 25 लाख का जेवरात ही दिखाया था. इसे भी पढ़ें - हरिद्वार">https://lagatar.in/more-than-100-intellectuals-concerned-about-the-hate-speech-against-minorities-in-haridwar-dharma-sansad-wrote-to-the-president-and-the-prime-minister/">हरिद्वार

धर्म संसद में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत से भरे भाषणों से चिंतित 100 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

सिमडेगा एसपी को शो-कॉज किया गया था

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नवकार ज्वेलर्स से चोरी किये गये 80 लाख के जेवरात की सिमडेगा में बरामदगी के बाद हेराफेरी के मामले में रांची के रेंज डीआइजी पंकज कंबोज ने पुलिस मुख्यालय को जो रिपोर्ट दी थी. उसमें एसपी सिमडेगा शम्स तबरेज पर सनसनीखेज आरोप लगाया था. डीआइजी पंकज कंबोज की रिपोर्ट पर पुलिस मुख्यालय ने एसपी सिमडेगा को शो-कॉज किया है और उनसे बिंदुवार जवाब मांगा था. इसे भी पढ़ें -शहादत">https://lagatar.in/special-on-martyrdom-day-74-years-ago-on-this-day-deafening-slogans-were-raised-for-a-separate-state-in-kharsawan/">शहादत

दिवस पर खास : 74 साल पहले आज ही के दिन खरसावां में लगाये गये थे अलग राज्य के लिए गगनभेद नारे

क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नवकार ज्वेलर्स से बीते दो अक्टूबर 2021 को चोरों ने 80 लाख के जेवरात की चोरी की थी. वहां से भागने के क्रम में तीन अक्टूबर 2021 को सिमडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से भारी मात्रा में जेवरात की बरामदगी हुई थी. सिमडेगा के एसपी ने छह अक्टूबर के प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पांच अक्टूबर को चेकिंग के दौरान दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया हैं. जिनके पास से चोरी के 25 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं. जबकि गिरफ्तारी चार आरोपितों की हुई थी. इस बरामदगी के लिए एसपी ने बांसजोर ओपी प्रभारी सहित चेकिंग में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया था. इसे भी पढ़ें -गुमला">https://lagatar.in/gumla-minor-gang-raped-after-kidnapping-three-accused-arrested/">गुमला

: अपहरण के बाद नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही