- पंडरा ओपी और सुखदेव नगर थाना में दर्ज एफआईआर की पुलिस जांच पर रोक बरकरार
- CCTV सुरक्षित रखने का आदेश भी बरकरार
Ranchi : ईडी को मैनेज करने के नाम पर छह करोड़ रुपए के लेन-देन मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग वाली ईडी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब का प्रति उत्तर देने के लिए ईडी को समय दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी. ईडी की ओर से एएसजीआई एस. वी. राजू, वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास एवं अधिवक्ता सौरव कुमार ने पक्ष रखा.
कोर्ट ने इस मामले में दर्ज एफआईआर की पुलिस जांच पर पूर्व की रोक को बरकरार रखने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने के आदेश को बरकरार रखा है. पूर्व में हाइकोर्ट ने पंडरा ओपी और सुखदेव नगर पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर की पुलिस जांच पर रोक लगाई थी. साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को संबंधित थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने को कहा था,
इसे भी पढ़ें
बता दें कि ईडी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आशंका जताई है कि पंडरा ओपी और सुखदेव नगर थाना में दर्ज केस में ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों को रांची पुलिस फंसा सकती है. उन्हें आरोपी बना सकती है. इसलिए प्राथमिकी की जांच सीबीआई से कराई जाए. वहीं सरकार की ओर से कहा गया था कि ईडी की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है.

