- CBI ने हाईकोर्ट को बताया, बोकारो की लापता लड़की मामले में अनुसंधान जारी है
Ranchi/Bokaro : बोकारो से लापता युवती मामले में दायर रिट याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान CBI के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. इस दौरान कोर्ट ने उनसे अनुसंधान के संबंध में सवाल जवाब किया.
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में CBI को अनुसंधान की प्रगति स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर निर्धारित की गई है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विसेंट रोहित मार्की ने पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें
पिछली सुनवाई में CBI ने अदालत को बताया था कि कोर्ट के आदेश से मामले में FIR दर्ज किया गया है. अदालत ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आदेश दिया था, जिसके बाद ब्यूरो ने इसे टेकओवर किया था. बता दें कि 16 अक्टूबर 2020 से बोकारो की युवती लापता है. इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज की गई थी. घटनास्थल के पास युवती की साइकिल, चप्पल और किताबें भी बरामद हुई थीं. जांच के दौरान पुलिस की सुपरविजन रिपोर्ट में इसे अपहरण का मामला माना गया.

