Simdega News : सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े POCSO मामले में सिमडेगा पुलिस गिरफ्तार आरोपी दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती को जल्द रिमांड पर लेने की तैयारी में है. दोनों को नाबालिग के अपहरण और उस पर दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था..
सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों का सत्यापन करने के लिए दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. इसके लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है. पुलिस इस मामले में आरोपों की जांच के साथ घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

