- रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा जंगल से हुई अजय तिर्की की गिरफ्तारी
- मामले में एक नाबालिक को भी निरुद्ध किया गया
- एक अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
Lagatar News : सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा जंगल से हुई थी. दिलीप तिर्की के अलावा एक नाबालिग को भी निरूद्ध किया गया है. यह जानकारी डीएसपी हेड क्वार्टर, रणवीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि इस केस में एक अन्य नामजद अभियुक्त अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है
इसे भी पढ़ें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर को एक नाबालिग बच्ची का अगवा कर डराने-धमकाने एवं दबाव बनाकर सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गल बयानबाजी करने और गवाही देने को लेकर पाकरटांड़ थाना में कांड संख्या 25/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिमडेगा के निर्देश पर विशेष जांच दल गठित (SIT) कर जांच शुरू की गई. सिमडेगा पुलिस ने तकनीकी सहायता से नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की को रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दिलीप तिर्की के अलावा एक नाबालिग को निरुद्ध भी किया गया है. जबकि भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है. दिलीप तिर्की सिमडेगा थाना अंतगर्त डुमरटोली के रहने वाले हैं.



