Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान CRPF के पहुंचने पर IG, कमांडेंट व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी की पूछताछ के दौरान सीएम आवास तक सीआरपीएफ के जवानों के आने का मामला तूल पकड़ रहा है. इस मामले को लेकर रांची जिला प्रशासन द्वारा सीआरपीएफ के आईजी, कमांडेंट समेत अन्य पदाधिकारी के खिलाफ गोंदा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले सीएमओ ने इस संबंध में गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से पूरी जानकारी मांगी थी कि कैसे सीआरपीएफ के जवान प्रतिबंधित इलाके में आ गये? इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी है? इसे भी पढ़ें -रामलला">https://lagatar.in/yogi-said-after-consecration-the-temple-was-built-at-the-same-place-where-the-resolution-was-taken/">रामलला

की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले योगी, मंदिर वहीं बना, जहां का संकल्प लिया गया था

क्या है मामला

बीते 20 जनवरी को जब ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित सरकारी आवास में पूछताछ कर रहे थे, तो कई बसों में भरकर सीआरपीएफ के जवान वहां पहुंचे थे. वे मुख्यमंत्री आवास में जाना चाहते थे. लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें वापस भेज दिया था. वहीं दूसरी ओर धारा 144 के उल्लंघन के मामले में झामुमो कार्यकर्ता और भीम आर्मी के खिलाफ भी गोंदा थाना में मामला दर्ज कराया गया है.

सीआरपीएफ पर सरकारी कामकाज में बाधा, निषेधाज्ञा के उल्लंघन का आरोप

सीआरपीएफ के जवानों पर सरकारी कामकाज में बाधा, निषेधाज्ञा के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. एफआईआर में सीआरपीएफ के आईजी और कमांडेंट का भी जिक्र है. दूसरी ओर तीसरी प्राथमिकी भी निषेधाज्ञा के उल्लंघन को लेकर है. इसमें जेएमएम के कार्यकर्ता और आम लोग व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को आरोपित किया गया है. सीआरपीएफ के मामले में दर्ज केस में गैर जमानतीय धारा लगी है. बाकी दो मामले जमानतीय धाराओं में दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें -न्यूटन">https://lagatar.in/seminar-of-newton-tutorials-tips-given-for-preparation-of-iit-med/">न्यूटन

ट्यूटोरियल्स का सेमिनार, IIT/MED की तैयारी को लेकर दिये गये टिप्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही