Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का केस दर्ज, लड़की की तलाश कर रही पुलिस

नारायणपुर थाना क्षेत्र के आईआरबी-01 कैंप शिलवा के समीप से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के आईआरबी-01 कैंप शिलवा के समीप से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 145/2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की की मां ने मामला दर्ज करवाया है. वह सब मूल रूप से भौरा नंबर-19, थाना जोड़ापोखर, जिला धनबाद की रहने वाली हैं और वर्तमान में आईआरबी-01 कैंप झिलुवा, के समीप में रह रही हैं. शिकायत में बताया गया है कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया.

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक घटना का स्थान आईआरबी-01 कैंप के बगल, नारायणपुर थाना क्षेत्र बताया गया है. मामले में एक मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता का उल्लेख किया गया है. 

 

प्राथमिकी में फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कोई सामान बरामद होने की जानकारी दर्ज है. पुलिस मामले की जांच करते हुए नाबालिग की तलाश और घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान के प्रयास में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही