Search

 
 
 

जयराम गाली कांड: डुमरी विधायक जयराम महतो को कोर्ट से झटका, गिरफ्तारी पर रोक से इनकार

Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना प्रभारी से विवाद मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके सहयोगियों को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है.
 
जयराम महतो (फाइल फोटो)

Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना प्रभारी से विवाद मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके सहयोगियों को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है. मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जयराम महतो की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने पुलिस से मामले की केस डायरी तलब की है और अगली सुनवाई तक फैसले को टाल दिया है.

इसे भी पढ़ें...

 

मंगलवार को विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बचाव पक्ष के वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने अदालत से आरोपियों की गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाने का अनुरोध किया जिसका अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने कड़ा विरोध किया. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केस डायरी के अवलोकन के बाद ही जमानत पर आगे सुनवाई करने का फैसला सुनाया.

 

बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल और अन्य के खिलाफ कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था. विधायक पर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने, विधायक पर समर्थकों को उकसाकर हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने , समर्थकों द्वारा थाना परिसर में हंगामा करने और पुलिसकर्मियों के शासकीय कार्यों में रुकावट डालने का मामला दर्ज है.

 

इससे पहले आरोपियों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी जिसे सोमवार को सुनवाई के लिए विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था.फिलहाल अदालत द्वारा राहत न मिलने से विधायक जयराम महतो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही