Search

 
 
 

जयराम महतो गाली कांडः 30 अगस्त की रात काले रंग की स्कॉर्पियो में कौन गया था पुलिस एसो. कार्यालय

Ranchi News : स्कॉर्पियो पर कौन-कौन लोग थे यह तो नहीं पता चला लेकिन Lagatar Media की जांच में पता चला है कि गाड़ी हजारीबाग राजकुमार के नाम से है और उस गाड़ी को हजारीबाग का विकास  इस्तेमाल करता है. विकास पत्थर कारोबारी है. वह हजारीबाग में पत्थर का माइंस संचालक है.
 
30 अगस्त की रात एसोसिएशन कार्यालय में खड़ी स्कॉर्पियो

Ranchi News : विधायक जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के विवाद के बीच एक खबर चौकाने वाली है. खबर है कि जयराम महतो कंप्रोमाइज के लिए तैयार हैं. वह दवाब में हैं. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 29-30 अगस्त की रात कुछ लोग पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय के आसपास देखे गए. सभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो में थे. स्कॉर्पियो पर हजारीबाग का नंबर था.  

 

स्कॉर्पियो पर कौन-कौन लोग थे यह तो नहीं पता चला लेकिन Lagatar Media की जांच में पता चला है कि गाड़ी हजारीबाग राजकुमार के नाम से है और उस गाड़ी को हजारीबाग का विकास इस्तेमाल करता है. विकास पत्थर कारोबारी है. वह हजारीबाग में पत्थर का माइंस संचालक है.

 

यह स्कॉर्पियो रांची के लाईन टैंक रोड स्थित पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय में काफी देर तक खड़ा रहा. इसमें सवार लोग एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों से मिले. किनसे मिले और क्या बात हुई यह पता नहीं चल पाया है. 

 

सूत्रों के मुताबिक स्कॉर्पियो पर सवार लोग जयराम महतो के स्वजातीय हैं और करीबी भी. हालांकि किसी का करीबी होने में कोई दिक्कत की बात नहीं है. पर, अभी जो माहौल है उसमें करीबियों का एसोसिशन के पदाधिकारियों से मिलना सवाल तो खड़ा करता ही है. 

 

इस बीच एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश पांडेय ने अपने एक ट्वीट में कल (1 सितंबर) को होने वाली बैठक और एसोसिएशन के सभी शाखाओं द्वारा आंदोलन शुरू करने की सहमति देने की जानकारी दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही