Ranchi News : डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का मुद्दा तूल पकड़ रहा है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन की अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) शाखा ने जयराम महतो के इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है.
जयराम मामले में दोनों तरफ के तर्क, Live बहस Lagatar पर, बहस में लें हिस्सा....
एसोसिएशन की सीआईडी शाखा के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर विधायक जयराम कुमार महतो और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग का समर्थन किया है. संगठन के सदस्य ने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से लगातार सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर वीडियो जारी किया जा रहा है.
एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के बयानों से पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंच रही है. संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के इस आचरण को एसोसिएशन ने पीड़ादायक बताया है. एसोसिएशन ने कहा कि विधायक और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग को झारखंड पुलिस एसोसिएशन, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची शाखा पूर्ण रूप से समर्थन करती है.
मौके पर पुलिस एसोसिएशन की सीआईडी शाखा के उपाध्यक्ष अनिल कुमार ,सचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरेंद्र नाथ कांड और संयुक्त सचिव संतोष कुमार मिश्रा मौजूद रहे. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


