Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैशकांड : अधिवक्ता राजीव कुमार को नहीं मिली बेल, ED ने जवाब के लिए फिर मांगा समय

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को फिलहाल जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा. शनिवार को उनकी जमानत याचिका पर रांची ED की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ED की ओर से एक बार फिर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया. ED की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार (काका) की ओर से आग्रह किया गया कि जवाब दायर करने के लिए समय दिया जाए. ED के अधिवक्ता के आग्रह को स्वीकार करते हुए जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है. अब हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार की बेल पर 29 सितंबर को सुनवाई होगी. पढ़ें - छापर">https://lagatar.in/tpc-and-jjmp-organizations-face-to-face-for-levy-collection-from-chhapar-river-sand-ghat-there-may-be-many-more-murders/">छापर

नदी बालू घाट से लेवी वसूली को लेकर टीपीसी और जेजेएमपी संगठन आमने -सामने, हो सकती कई और हत्याएं
इसे भी पढ़ें - चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-school-student-injured-after-being-hit-by-bus-referred-to-sadar-hospital/">चक्रधरपुर

: बस की चपेट में आने से स्कूली छात्र घायल, सदर अस्पताल रेफर

कोलकाता से गिरफ्तार हुए थे राजीव कुमार

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की कोलकाता से गिरफ्तारी हुई थी. अमित अग्रवाल नामक व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में दाखिल एक जनहित याचिका में राहत पहुंचाने के नाम पर अधिवक्ता ने पहले 10 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में एक करोड़ रुपये देने की बात तय हुई. पहली किस्त में 50 लाख रुपये लेने के लिए ही राजीव कुमार महानगर कोलकाता आये थे. हेयर स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत के बाद अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें -कल">https://lagatar.in/raju-srivastavas-tribute-meeting-will-be-held-in-mumbais-iskcon-temple-tomorrow/">कल

मुंबई के इस्कॉन मंदिर में होगी राजू श्रीवास्तव की श्रद्धांजलि सभा, करीबी दोस्त-रिश्तेदार होंगे शामिल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही