Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैश कांडः कांग्रेस के तीनों विधायकों को सशर्त झारखंड आने की मिली अनुमति

Ranchi: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बीते 30 जुलाई को कैश के साथ झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक पकड़े गए थे. झारखंड के तीनों विधायकों को कोलकाता हाईकोर्ट ने सशर्त झारखंड जाने की अनुमति दे दी है. हालांकि उन्हें 24 घंटे में कोलकाता लौटना होगा. इससे पहले सीआईडी जांच में सहयोग के लिए कोलकाता में रह रहे इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाडी और राजेश कच्छप ने हाईकोर्ट से विधायी कार्यों और विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए झारखंड जाने की अनुमति मांगी थी. इसे पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-has-got-the-survey-done-clean-sweep-is-going-to-happen-in-2024-so-stay-spooked-hemant/">भाजपा

ने सर्वे करा लिया है, 2024 में सूपड़ा साफ होने वाला है, इसलिए छटपटा रहे – हेमंत

तीन महीने तक कोलकाता में रहने की शर्त पर ही जमानत

कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाडी और राजेश कच्छप कैश कांड में जमानत पर हैं. लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने तक कोलकाता में रहने की शर्त पर ही जमानत दी है. इधर पांच सितंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया गया था. तीनों विधायक इसमें शामिल होना चाहते थे. इसके लिए सोमवार को उन्होंने वकील के माध्यम से कलकत्ता हाईकोर्ट से अनुमति मांगी. इस पर हाईकोर्ट ने झारखंड के तीनों विधायकों को शर्तों के साथ झारखंड जाने की अनुमति दे दी है. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-ncpcr-team-reached-dumka-to-investigate-the-murder-of-two-minor-daughters/">दुमका

:  दो नाबालिग बेटियों की हत्या की जांच के लिए दुमका पहुंची एनसीपीसीआर की टीम
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही