Search

 
 
 

जेपीएससी पीटी का फ्री मॉक टेस्ट करायेगा कैटेलिस्ट

 
Ranchi : रांची के कचहरी रोड स्थित कैटेलिस्ट आईएएस में 5 फरवरी को नि:शुल्क ऑल इंड‍िया जेपीएससी पीटी फ्री मॉक टेस्ट का आयोजन कराया जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी संस्थान में जाकर या 7091978029 पर संपर्क कर निः शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं. कैटेलिस्ट आईएएस के निदेशक विशाल कुमार ने कहा कि यह टेस्ट दो पालियों में लिया जाएगा. प्रथम पाली 10:30 से 12:30 व द्वितीय पाली 2:00 से 04:00 तक चलेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभ्यर्थी जेपीएससी की परीक्षा देते हैं, ठीक उसी प्रकार टेस्ट लिखने से अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, अभ्यर्थी परीक्षा की कई बारीकियों से भी अवगत होंगे. मॉक टेस्ट में टॉप 10 छात्रों को छात्रवृति की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही साथ जेपीएससी परीक्षा में हो रही देरी के मद्देनजर छात्रों के पढ़ाई में निरंतरता को बनाये रखने में सहायक होगा. इस टेस्ट के माध्यम से छात्रों को खुद की तैयारी को आंकने का मौका मिलेगा. कैटेलिस्ट आईएएस ने पिछले आठ वर्षों में यूपीएससी एवं जीपीएससी परीक्षा में 200 से ज्यादा छात्रों के अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. झारखंड के छात्रों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मुहैया कराया जाता है. वर्तमान समय में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सभी कोर्स को ऑफलाइन, ऑनलाइन, हाइब्रिड एवं रेकॉर्डेड क्लास के रूप में छात्रों को प्रदान किया जा रहा है. संस्थान के निदेशक ने बताया क‍ि कैटेलिस्ट आईएएस में आगामी 13 फरवरी से जीपीएससी मुख्य परीक्षा के ल‍िए नये बैच हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में अलग-अलग प्रारंभ की जाएगी. साथ ही 7 फरवरी से यूपीएससी 2023 एवं 2024 के लिए सीसैट बैच की शुरुआत होगी. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/rahul-said-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-i-dont-even-have-my-own-house-our-forefathers-sacrificed/">भारत

जोड़ो यात्रा के समापन पर बोले राहुल, मेरा अपना घर तक नहीं, हमारे पुरखों ने दी कुर्बानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही