Search

 
 
 

कोडरमा : 34 मरीजों के मोतियाबिंद का हुआ ऑपरेशन, 71 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

 
Koderma : इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि: शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें शुरुआत में जिलेवासियों के आंख और स्त्री रोग से संबंधित समस्याओं की जांच की जा रही है. जिले के विभिन्न प्रखंडों से भारी संख्या में ग्रामीण आकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा रहे हैं. नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जा रही है और उनके बीच चश्मा का वितरण किया जा रहा है. जिन मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई जा रही है. उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जा रहा है. रविवार को इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 34 मरीजों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में भर्ती किया गया. जहां सभी मरीजों को डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में रखा गया है. इसके साथ ही 71 मरीजों को छुट्टी दे दी गई. इसे भी पढ़ें :  अवैध">https://lagatar.in/sahibganj-police-register-fresh-fir-in-illegal-mining-case-after-ed-notice/">अवैध

खनन मामला : ईडी के नोटिस के बाद साहिबगंज पुलिस ने नयी प्राथमिकी दर्ज की
बता दें कि बीते 8 अप्रैल को कुल 1134 मरीजों का निबंधन कराया गया था. जिसमें 1065 आंख की समस्या और 69 स्त्री रोग से संबंधित मरीज थे. आंख से संबंधित 428 मरीजों के बीच चश्मा का वितरण किया गया. 889 मरीजों का शुगर और बीपी की जांच की गई. साथ ही आंख की समस्या से संबंधित इलाज करवाने आये मरीजों में 63 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई. [caption id="attachment_603396" align="alignnone" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-09-at-4.17.27-PM-1.jpeg"

alt="मरीज की आंख जांच करते डॉक्टर " width="1024" height="768" /> मरीज की आंख जांच करते डॉक्टर[/caption]

नि: शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का पूरा शिड्यूल

बता दें कि निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, कान की जांच और कान की सर्जरी 12 अप्रैल से 16 अप्रैल 2023 तक, मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक स्तन और ग्रीवा कैंसर जागरुकता एवं जांच 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, दांत की जांच एवं इलाज 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक और बीपी व शुगर की जांच 5 से 25 अप्रैल तक किया जायेगा. उपरोक्त स्वास्थ्य जांच के लिए ओपीडी का समय सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित है. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 9820303974 जारी किया गया है, जिसपर संपर्क कर लोग जानकारी ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-road-built-300-ryots-did-not-get-compensation/">ग्राउंड

रिपोर्ट : 5 साल पहले बन गई सड़क, 300 रैयतों को अबतक नहीं मिला मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही