Search

 
 
 

रांची सदर अस्पताल में 9.90 करोड़ की लागत से लगेगा कैथ लैब

Ranchi News :  राज्य सरकार ने रांची सदर अस्पताल में हृदय रोग की जांच के लिए कैथ लैब लगाने का फैसला किया था. इसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैथ लैब योजना को स्वीकृति दी गयी थी. फरवरी 2025 में इस योजना के तहत कैथ लैब के निर्माण के लिए 7 करोड़, मशीन व उपकरण की खरीद के लिए 60 लाख और मानव संसाधन के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी थी. लेकिन सरकार ने इस योजना के लिए 7 करोड़ रुपये ही आवंटित किया.
 
रांची सदर अस्पताल

Ranchi News : रांची सदर अस्पताल में अब 9.90 करोड़ रुपये की लागत पर कैथ लैब लगेगा. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8 करोड़ रुपये की लागत पर कैथ लगाने की योजना स्वीकृत की थी. हालांकि टेंडर में सबसे कम रेट 9.90 करोड़ रुपये पाया गया है. विचार विमर्श के बाद सरकार ने बढ़े हुए दर पर कैथ लैब लगाने पर अपनी सहमति दे दी है.

 

राज्य सरकार ने रांची सदर अस्पताल में हृदय रोग की जांच के लिए कैथ लैब लगाने का फैसला किया था. इसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैथ लैब योजना को स्वीकृति दी गयी थी. फरवरी 2025 में इस योजना के तहत कैथ लैब के निर्माण के लिए 7 करोड़, मशीन व उपकरण की खरीद के लिए 60 लाख और मानव संसाधन के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी थी. लेकिन सरकार ने इस योजना के लिए 7 करोड़ रुपये ही आवंटित किया.

 

कैथ लैब लगाने के लिए ई-टेंडर प्रकाशित किया गया. इसमें 9.90 करोड़ रुपये की लगात पर कैथ लैब लगाने की योजना को क्रियान्वित करने का प्रस्ताव मिला. सरकार ने विचार विमर्श के बाद योजना की लागत में हुई वृद्धि पर अपनी स्वीकृति दे दी है. इससे अब रांची सदर अस्पताल में जल्द कैथ लैब स्थापित किये जाने की उम्मीद है.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही