राज्य के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार
Ranchi: झारखंड में राजनीतिक तपिश के साथ गर्मी का भी पारा हाई हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में अगले पांच दिनों तक हीट वेब चलने की आशंका जताई गई है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में इजाफा हो सकता है. वहीं राज्य के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. सबसे अधिक संथाल परगना के गोड्डा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा. इसे पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-sp-congress-want-to-strengthen-their-vote-bank-by-snatching-the-rights-of-obcs-through-the-back-door/">पीएममोदी ने कहा, सपा-कांग्रेस पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीनकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती हैं…
26 को इन जगहों पर हीट वेव
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल को कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में उष्ण लहर रहेगी. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो एवं धनबाद जिलों के साथ-साथ संथाल परगना के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. 27 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां,बोकारो,धनबाद,देवघर,जामताड़ा,दुमका,पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में हीट वेव चलने की संभावना है.28 और 29 अप्रैल इन जगहों में हीट वेव की चेतावनी
28अप्रैल को राज्य के 24 में से 14 जिलों में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है. जिसमें, पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां,रामगढ़,बोकारो,धनबाद,रांची, खूंटी, देवघर,जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज. 29 अप्रैल को पलामू,गढ़वा,पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो,धनबाद रांची,खूंटी, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-instructions-give-notice-to-those-candidates-whose-appointment-may-be-affected/">हाईकोर्टका निर्देश- वैसे अभ्यर्थियों को नोटिस करें जिनकी नियुक्ति प्रभावित हो सकती है
Leave a Comment